शनिवार 19 सितंबर 2026 - 12:02
कोहाट में मस्जिद पर आतंकवादी हमला, ईरान ने की कड़ी निंदा

हौज़ा / ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने पाकिस्तान के शहर कोहाट में मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों, पाकिस्तान सरकार और जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने पाकिस्तान के शहर कोहाट में मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों, पाकिस्तान सरकार और जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा के शहर कोहाट में नमाज़-ए-जुमआ के दौरान एक मस्जिद में आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए।

इस्माइल बकाई ने मृतकों के परिवारों तथा पाकिस्तान की सरकार और जनता, विशेष रूप से पड़ोसी और मुस्लिम देश पाकिस्तान के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की हैं।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ के सभी रूपों की स्पष्ट रूप से निंदा करने के ईरान के सिद्धांतगत रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ आतंकवादी एवं हिंसक कार्रवाइयों का किसी भी परिस्थिति में कोई औचित्य नहीं है।

उन्होंने क्षेत्र के देशों के बीच आतंकवाद के प्रभावी और निरंतर मुकाबले के लिए सहयोग और आपसी समन्वय को और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha